दांत को निकालना

कभी-कभी दांत इतना खराब हो जाता है कि दांत को बचाने के बदले निकालना जरूरी हो जाता है, कभी-कभी जगह कम होने की वजह से भी दांत निकालने पड़ते हैं। दांत निकालना हमारे मुंह के स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए भी जरूरी बन जाता है। यह सारे किस्तों में दांत निकालना दांत बचाने से ज्यादा मुनासिब रहता है।

दांत को निकालने की प्रोसेस के बारे में कुछ जानकारी…

जगह को सुनकरना

सबसे पहले दांत निकालने वाला एरिया सुन किया जाता है। सुन करने के लिए कभी-कभी स्प्रे करते हैं, कभी-कभी जेल लगाते हैं या तो फिर इंजेक्शन भी देते हैं।

दांत को निकालना

एक बाहर दांत निकलने की जगह सुन हो जाती है, तो वह दांत निकाला जाता है। हिलता हुआ दांत आसानी से निकल जाता है, लेकिन मजबूत दांत को निकालने के लिए अलग-अलग पकड़, साधनों की जरूरत रहती है। टेडी-मेडी अकल की दाल को निकालने के लिए कभी-कभी हड्डी को भी काटना पड़ता है, उसके लिए छोटा सा कट करते हैं। आड़ी-टेढ़ी अकल की दांत को निकालने के लिए उसको छोटे-छोटे पीस इसमें भी काटना पड़ता हैं।

निकलने के बाद जगह को बंद करना

दांत निकालने के बाद जो जगह होती है, उसको दो उंगली से प्रेस करके बंद करते हैं। अगर घावकी जगह ज्यादा होती है, तो उसको जल्दी से बंद करने के लिए टांके भी लगाने पड़ सकते हैं।

दांत निकालने के बाद

दांत निकलने के बाद जो जगह बनी हुई है, उसको भरने के लिए कुछ समय लगता है, तो उसके लिए कुछ चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। दर्दी को नीचे गई सूचनाओं पर ध्यान रखना है और उसका अच्छे से अमल करना है ताकि उनको ज्यादा परेशानी ना हो।

  • रुई को ३० मिनट्स तक मुंह में रखें|
  • रुई को आधे घंटे निकालने के बाद, सादा वनीला आइसक्रीम खाएं या फिर ठंडा दूध पिए
  • सुन्न करने के इंजेक्शन का असर १-३ घंटे में ख़तम होगा| डॉक्टर की दी हुई दवाइयों को समय से खाएं
  • एक हफ्ते तक ठंडा, नरम, पोचा खाना ही खाएं, गरम या कड़क ना खाएं बाहर की तरफ बर्फ़ से सेक करें, २४घंटे के लिए|
  • २४ घंटे तक थूकना नहीं है, कुल्ला नही करना है, जो भी थूंक आए उसे निगल लेना है, नहीं तो खून निकल सकता है, सूजन भी आ सकती है और दर्द भी बढ़ सकता है
  • दांत निकलने की जगह पर २४ घंटे तक ब्रश ना करें
  • जहां से दांत निकाला है, उस साइड से खाना ना खाएं, दूसरी साइड से खाएं
  • स्ट्रॉ से कुछ भी ना पियें
  • सफाई रखें और दांत निकलवाने की जगह  पर कुछ ना फसे, उसका ध्यान रखे